[Q/A] इसाई पंथ और भारत — डॉ. सुरेन्द्र कुमार जैन का व्याख्यान

संपूर्ण विश्व में प्रेम व शान्ति का स्वरुप माने जाने वाले इसाई धर्म के विस्तार का इतिहास रक्त से सना है, ये तथ्य कम ही लोग जानते हैं| यूनान, रोम व माया जैसी कई प्राचीन संस्कृतियाँ इसाई मिशनरियों के हाथों जड़ से मिटा दी गयीं| अनगिनत देशों की भोली-भाली प्रजा का जबरन धर्मान्तरण किया गया और जो न माने उन्हें अत्यंत बर्बरता से प्रताड़ित कर मौत के घाट उतार दिया गया|

भारत में सर्वप्रथम इसाई शरणार्थी बन कर आये| परन्तु पुर्तगालियों के आगमन के साथ ‘गोवा इन्क्विज़िशन’ नामक क्रूरता का जो वीभत्स नरसंहार शुरू हुआ वो दिल दहलाने वाला था| उसके पश्चात् फ्रांसीसी, डच, अंग्रेज़, ये सभी विदेशी इसाई धर्म के विस्तार के लिए निर्दोष भारतवासियों पर अत्याचार करते रहे|

अपने सृजन व्याख्यान “इसाई पंथ और भारत” में श्री सुरेन्द्र जैन बड़ी स्पष्टता से हमें अवगत कराते हैं कि किस प्रकार आज़ादी के पश्चात् इसाई मिशनरी छल-बल, कपट, लालच और धोखाधड़ी द्वारा बे-रोकटोक धर्मान्तरण में जुटे हैं; किस प्रकार विदेशों से अपार धनराशि धर्मान्तरण के लिए आ रही है; किस प्रकार उनकी पूरी कार्य प्रणाली धूर्तता पर आधारित है; और कैसे उनके संदिग्ध, अवैध और काले कारनामे उनका वास्तविक चरित्र दर्शाते हैं|


About Speaker: –

 

 

डॉ. सुरेन्द्र कुमार जैन विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के (अंतर्राष्ट्रीय) संयुक्त महामंत्री हैं। वह हिन्दू कॉलेज रोहतक से 2013 में प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए। वह बजरंग दल के तृतीय अध्यक्ष थे। आगे…

 

 

 

 

Leave a Reply