Dr. Munna Yadav and his musicians present Holi Lok Songs interspersed by short anecdotes from scriptures at Indian Institute of Technology (BHU) Varanasi.
विषय परिचय:
होली के अवसर पर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय IIT रसायन शास्त्र विभाग के अंतर्गत डॉ मुन्ना यादव जी सरस्वती वंदना से प्रारम्भ कर काशी को प्रणाम कर अपने मधुर संगीत से होली का ऐसा चित्र खींचते हैं की सुनने वाले होली की रंगों व मीठे रास से सराबोर हो उठते हैं। अपने गीतों में हिंदी भाषा के अक्षरों का लोक भाषा में शास्त्र का समन्वय करते हुए श्री यादव जी होरी , चैती आदि रचनाओं से वातावरण को संगीतमय बना देते हैं। उनका साथ दे रहे हैं उनके संगीत शिल्पी साथी विभिन्न वाद्यों पर। संग ही बीच बीच में लोक कथाओं के अद्भुत विवरण से श्रोता गणों को मोहित कर देते हैं। भारत की सभ्यता व पौराणिक कथाओं का लोक गीतों का भारत पर गहरा प्रभाव दिखाई पड़ता है।
वक्ता परिचय: डॉ मुन्ना यादव, लोक गीत कलाकार