उत्तर प्रदेश सरकार का आरोप है कि हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश में हिंसा भड़काने के पीछे इस संगठन की खतरनाक भूमिका है। इसका जाल अनेक मुस्लिम देशों तक फैला हुआ है जहां से इसे देश में अशांति फैलाने के लिए करोड़ों रुपये की सहायता प्राप्त हुई है जिसके सम्बन्ध में प्रवर्तन निदेशालय इस संस्था के अधिकारियों से पूछताछ कर रहा है। इस संगठन की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के बारे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी और राॅ ने गहन जांच शुरू कर दी है। पाॅपुलर फ्रंट का मुख्यालय जो कभी केरल में था उसे नई दिल्ली में स्थानांतरित किया गया है। हाल ही में दिल्ली में इसका जो सम्मेलन हुआ था उसमें दलितों के कुछ संगठनों और खालिस्तानियों ने भी सक्रिय भाग लिया था।
वक्ता-परिचय:
मनमोहन शर्मा देश के वरिष्ठतम पत्रकारों में शामिल हैं। वह गत छह दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत्त हैं और भारत सरकार एवं संसद से विशिष्ट पत्रकार के रूप में मान्यता प्राप्त भी हैं। इस्लामी मामलों के विशेष जानकार श्री शर्मा अनेक पुस्तकों के लेखक एवं देश के वरिष्ठ स्तंभकार हैं।