Adwiteeya Samajshastra | Pustak Paricharcha | Dr. Shailendra Kumar, Shri Rameshwar Mishra ‘Pankaj’

This is a riveting conversation between Dr. Shailendra Kumar and Prof. Rameshwar Mishra ‘Pankaj’, the esteemed author of the book under discussion – “Advitiya Samajshastra.” Their dialogue delves into the profound realm of Bharatiya Darshan, distinct from Western philosophy. They unravel the systematic suppression of intellect within Indian society orchestrated by various governmental forces over the past 77 years. Moreover, they reflect on the Indian constitution and if it aligns with our concept of dharma. As a scholar deeply immersed in Indian scriptures, Rameshwar Mishra expounds upon the essence of Bharatiya Darshan, elucidating intricate concepts of justice, karma, reincarnation, and penance.

विषय वस्तु: डॉक्टर शैलेंद्र कुमारऔर श्री रामेश्वर मिश्र ‘पंकज’ के बीच हो रही इस दिलचस्प वार्ता में पुस्तक “अद्वितीय समाजशास्त्र” पर चर्चा हो रही है। उनकी बातचीत भारतीय दर्शन में गहरे जाती है, जो पश्चिमी दर्शन से अलग है। वे भारतीय समाज में फैली अज्ञानता और विभिन्न सरकारी शक्तियों द्वारा पिछले 77 वर्षों में भारतीय समाज की बुद्धि को कुंद करने की योजना का उल्लेख करते है। इसके अतिरिक्त, वे भारतीय संविधान पर चिंतन करते हैं और क्या यह हमारे धर्म की अवधारणा के साथ समर्थित है। भारतीय शास्त्रों में गहराई से संलग्न एक विद्वान के रूप में रामेश्वर मिश्र न्याय, कर्म, पुनर्जन्म, और प्रायश्चित की जटिल अवधारणाओं की मूल भावना पर व्याख्या करते हैं।

About the Speakers: Dr. Shailendra Kumar, author of ” Eesawad aur Purvottar Bharat Ka Sanskritik Sanhar”, is a prominent scholar and sociologist. His study and research primarily focus on the social, cultural, and legal aspects of the state of Jharkhand. His writings revolve around social justice, land resources, and political processes, aiming to aid in addressing social issues. This book by Dr. Shailendra Kumar is the result of his deep study and research, which helps in understanding the cultural and legal context of Jharkhand.

Prof. Rameshwar Mishra ‘Pankaj’ is a renowned philosopher, sociologist, and historian. He was the former director of the Gandhi Vidya Sansthan and a former consultant of the Culture Department of the Government of India. He has edited several important journals and has published over 3,000 articles.

वक्ता परिचय: डॉ. शैलेन्द्र कुमार, “ईसावाद तथा औपनिवेशिक कानूनों के चक्रव्यूह में झारखंड” के लेखक, एक प्रमुख विद्वान और समाजशास्त्री हैं। उनका अध्ययन और शोध विशेषकर झारखंड राज्य के सामाजिक, सांस्कृतिक, और कानूनी पहलुओं पर केंद्रित है। उनकी रचनाएँ सामाजिक न्याय, भू-संसाधन, और राजनीतिक प्रक्रियाओं पर हैं, जो सामाजिक समस्याओं के समाधान में मदद करने का प्रयास करती हैं। डॉ. शैलेन्द्र कुमार का यह ग्रंथ उनके गहरे अध्ययन और अनुसंधान का परिणाम है, जो झारखंड के सांस्कृतिक और कानूनी परिप्रेक्ष्य को समझने में मदद करता है।

प्रो. रामेश्वर मिश्र ‘पंकज’ एक प्रतिष्ठित दार्शनिक, समाजवैज्ञानिक एवं इतिहासकार है। वे गांधी विद्या संस्थान के पूर्व निदेशक, भारत सरकार के संस्कृति विभाग के पूर्व परामर्शदाता भी रहे है। उन्होंने पूर्व निदेशक – धर्मपाल शोधपीठ, पूर्व न्यासी सचिव – भारत भवन, पूर्व निदेशक – निराला सृजनपीठ और पूर्व निदेशक – वागर्थ भी रहे है। उन्होंने अनेक महत्त्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं का संपादन एवं 3,000 से अधिक लेखों का प्रकाशन भी किया है।