उत्तर प्रदेश सरकार का आरोप है कि हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश में हिंसा भड़काने के पीछे इस संगठन की खतरनाक भूमिका है। इसका जाल अनेक मुस्लिम देशों तक फैला हुआ है जहां से इसे देश में अशांति फैलाने के लिए करोड़ों रुपये की सहायता प्राप्त हुई है जिसके सम्बन्ध में प्रवर्तन निदेशालय इस संस्था के अधिकारियों से पूछताछ कर रहा है। इस संगठन की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के बारे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी और राॅ ने गहन जांच शुरू कर दी है। पाॅपुलर फ्रंट का मुख्यालय जो कभी केरल में था उसे नई दिल्ली में स्थानांतरित किया गया है। हाल ही में दिल्ली में इसका जो सम्मेलन हुआ था उसमें दलितों के कुछ संगठनों और खालिस्तानियों ने भी सक्रिय भाग लिया था।


मनमोहन शर्मा का संगम व्याख्यान